Thursday, February 27, 2025

सांसद अरुण गोविल पांच साल में देश में बांटेंगे 11 लाख रामायण, कही ये बात

मेरठ। मेरठ के सांसद और रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने आज रामायण की महत्वता के विषय पर जानकारी देते हुए बताया की जिन परिवारों में रामायण का अनुसरण होता है, उन परिवारों में शांति समरसता और प्रेम का और व्यक्तित्व में एक अलग ही प्रभाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस अनूठे अभियान काउद्देश्य भारतीय संस्कृति के अमूल्य धरोवर और रामायण की शिक्षाओं और जीवन मूल्य को घर घर तक पहुंचना है।

मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, फ्लाईओवर व अंडरपास मांगे

 

 

मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने आज घर-घर रामायण के आयोजन की शुरुआत मेरठ संसदीय क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर एवं ग्राम ढहाना से की। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं में इतना उत्साह था कि मंगल गीत गा रही थी। ढोल की थाप पर नाच गा कर महिलाओं ने सांसद का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद अरुण गोविंद ने रामायण की महत्वता के विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य परिवारों को रामायण के पवित्र विचारों और जीवन दर्शनीय जोड़ना है। उन्होंने बताया की रामायण केवल एक धार्मिक गृहंथ नहीं बल्कि ऐसा जीवन दर्शन हैंजिस्मे हर व्यक्ति के लिए नैतिकता परस्पर प्रेम और समाज के प्रति कर्तव्य का मार्ग दर्शन छिपा है।

थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने उठाया कृष्णा नदी का मुद्दा, बढ़ रही है किनारे के गांवों में कैंसर जैसी बीमारी

 

 

 

 

सांसद अरुण गोविल ने कहा वो 5 साल में देश में 11 लाख रामायण बांटेंगे। उन्होंने कहा कि रामजी की कृपा से वो ऐसा कर पाएंगे। रामायण पढ़ने का असर देश, समाज पर पड़ेगा। रामायण हमारी धरोहर है। सांसद होना बाद में पहले मैं भारत का नागरिक हूं। ये सब करना मेरा कर्तव्य है। ग्राम श्याम नगर के कार्यक्रम संयोजक कुनाल चौधरी रहे और ग्राम ढाना के संयोजक सुरेंद्र रहे। इस अवसर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, विनोद गुप्ता, अशोक ,बबली, कपिल ,मोहनसिंह, सतीश सिंघल ,मनोज तोमर ,अमित कुमार शर्मा ,बबली सिंह ,शैलेंद्र राणावत, पवन सैनी, सतपाल राणा, सतीश शर्मा, देवेंद्र सिंह संदीप राणा, ओमवीर सिंह, महावीर प्रधान गायत्री शर्मा रश्मि, उमेशदेवी आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय