Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में शादी समारोह में डीजे पर नाचने से मना किया तो बरातियों पर चढ़ाई कार, सात घायल

गाजियाबाद। मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव अबूपुर में सहरावत फार्म हाउस में रात शादी समारोह में डीजे पर नाचने से मना करने पर बरातियों ने सात लोगों पर कार चढ़ाकर उनको घायल कर दिया। सातों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पश्चिम में हाईकोर्ट की पीठ बनाने की मांग फिर उठी, कई विधायकों ने भी उठाया मामला

[irp cats=”24”]

 

काजमपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रात उनकी भतीजी का शादी समारोह सहरावत फार्म हाउस में था। बताया कि पड़ोसी मंडप ईको फार्म हाउस में लोनी से बरात आई थी। सुरेंद्र की भतीजी की बरात की चढ़त चल रही थी। आरोप है इसी बीच ईको फार्म हाउस में आए बराती जबरन उनकी बरात के डीजे पर नाचने लगे। इस बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। नशे में धुत आरोपी बराती मारपीट करने लगे।

 

मुज़फ्फरनगर में बीजेपी सभासद ने पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा, बोली मीनाक्षी स्वरुप- जल्द होंगी समस्याएं दूर !

मारपीट के दौरान गुस्साए आरोपियों ने चढ़त के दौरान सात बरातियों पर कार चढ़ा दी। बरातियों को रौंदने के बाद आरोपी भाग निकले। घटना में घायल मेरठ के किठौली निवासी तनिष, बिट्टू, आशीष, गुड्डू, अक्षय और अंकित व मोनू निवासी काजमपुर मोदीनगर को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल भेजा। वहां से सातों घायलों को गभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में बदमाशों ने ग्रामीण से 5 हज़ार की नकदी व मोबाइल लूटा, बेरहमी से पिटाई भी की

 

सुरेंद्र ने आरोपी कार चालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी कार चालक सागर व उसके साथी प्रदीप निवासी बहसूमा जनपद मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय