Tuesday, March 4, 2025

हरियाणा में 9 निगम समेत 40 निकायों में मतदान जारी, तीन जिलों में ईवीएम खराब

रोहतक। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। अभी तक प्रदेश में कहीं से भी हिंसा की ख़बर नही है। अलबत्ता तीन स्थानों पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान बाधित जरूर हुआ है।

मुज़फ्फरनगर में सभासदों का प्रयास रंग लाया, पालिका प्रशासन ने किया बंदर पकडऩे का अभियान शुरू

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल में, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद में मतदान कर चुके हैं। चुनाव मैदान में उतरे ज्यादातर प्रत्याशी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

मुज़फ्फरनगर में चेयरपर्सन ने अफसरों के कसे पेंच, सफाई, जलापूर्ति और पथ प्रकाश पर जोर, सभासदों ने उठाया सफाईकर्मियों का मुद्दा

गुरुग्राम के वार्ड पांच में ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटा वोटिंग बाधित हुई। नूंह में तावडू नगर पालिका चुनाव बूथ पर ईवीएम खराब होने से एक घंटा मतदान रुका रहा।

रोहतक के वार्ड 16 में भारतीय कन्या स्कूल में बनाए गए बूथ के अंदर मेयर वोटिंग की ईवीएम खराब होने से मतदान कुछ समय बाधित हुआ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय