Saturday, April 26, 2025

फिरोजाबाद में पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 79 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद में पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 79 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे।

 

मुज़फ्फरनगर में सभासदों का प्रयास रंग लाया, पालिका प्रशासन ने किया बंदर पकडऩे का अभियान शुरू

[irp cats=”24”]

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इसअभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 70 एनबीडब्लू वारंटी, 3 एसआर केसों में वांछित व 4 अन्य वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस पूछताछ के लिए उठा लाई 2 युवकों को, महिलाओं ने थाने का किया घेराव, घंटो थाने पर दिया धरना

 

जिनमे थाना उत्तर ने 1, थाना दक्षिण ने 7, थाना रसूलपुर ने 2, थाना रामगढ़ ने 5, थाना टूण्डला ने 4, थाना नारखी ने 1, थाना पचोखरा ने 1, थाना रजावली ने 3, थाना नगला सिंघी ने 3, थाना सिरसागंज ने 2, थाना नसीरपुर ने 3, थाना नगला खंगर ने 1, थाना अराव ने 2, थाना शिकोहाबाद ने 9, थाना मक्खनपुर ने 9, थाना खैरगढ़ ने 2, थाना जसराना ने 7, थाना फरिहा ने 3, थाना एका ने 2, थाना मटसेना ने 3, थाना लाइनपार ने 8 व बसई मोहम्मदपुर ने 1 अभियुक्त को पकड़ा है।

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 79 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय