Tuesday, March 4, 2025

हिंडन एयरपोर्ट से बंगलूरू, गोवा और कोलकाता के लिए उड़ान सेवा शुरू, 22 मार्च से चेन्नई-जम्मू की भी उड़ान

गाजियाबाद। साहिबाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से रविवार शाम बंगलूरू के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान सेवा शुरू हो गई है। पहली फ्लाइट से 173 लोगों ने बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। दूसरे दिन गोवा के लिए 128 यात्रियों और कोलकाता के लिए 176 यात्री हिंडन एयरपोर्ट से रवाना हुए। बंगलूरू की फ्लाइट पहले ही दिन करीब एक घंटे लेट रही, जिससे अपनों को लेने एयरपोर्ट पहुंचे लोग परेशान हुए।

 

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

 

बंगलूरू से विमान को दोपहर 12:40 पर उड़ान भरनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से यह फ्लाइट करीब एक घंटे लेट रही और वहां से 2 बजे उड़ान भरी गई। एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों ने बताया कि उन्हें वहां करीब एक घंटा इंतजार करना पड़ा। यह फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट पर दोपहर 3:30 पर उतरनी थी, लेकिन यह 4:30 बजे यहां उतरी। इसके बाद करीब 40 मिनट ब्रेक के बाद बंगलूरू के लिए उड़ान भरी।

 

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

 

एयरपोर्ट से दो दिन में तीन अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई है। इससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। शनिवार को गोवा एवं कोलकाता के लिए उड़ान शुरू हुई थी। रविवार को भी कोलाकाता, गोवा एवं बंगलूरू की फ्लाइट पकड़ने के लिए गाजियाबाद के साथ ही ग्रेटर नोएडा, दिल्ली व गुड़गांव से लोग पहुंचे थे।

 

 

मुज़फ्फरनगर में जंगलों में चोरों का आतंक, चार ट्यूबवैल को बनाया निशाना, चुराया कीमती सामान

 

22 मार्च से चेन्नई और जम्मू की शुरू होगी उड़ान

 

गोवा, कोलकाता, बंगलूरू के बाद कंपनी की तरफ से 22 मार्च से जम्मू और चेन्नई के लिए उड़ान शुरू की जानी है। हिंडन से शाम 3:10 बजे चेन्नई की फ्लाइट रोजाना उपलब्ध रहेगी। जबकि हिंडन से चेन्नई के लिए सुबह 9:45 की फ्लाइट केवल शनिवार को उपलब्ध होगी। ठीक इसी प्रकार से हिंडन से जम्मू की फ्लाइट भी सुबह 9:45 पर शनिवार को छोड़कर रोजाना मिल सकेगी। यह जम्मू सुबह 11:20 पर पहुंचेगी। जबकि जम्मू से हिंडन दोपहर एक बजे चलेगी तो 2:30 पर पहुंचेगी। यह भी शनिवार को छोड़कर रोजाना उपलब्ध रहेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय