Wednesday, March 5, 2025

शामली महोत्सव 2025: तैयारियों का जायजा, भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार

शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम ने 7 से 10 मार्च 2025 तक होने वाले शामली महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ वी.वी. डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुज़फ्फरनगर में भूमाफियाओं ने कब्ज़ा ली विधवा की सम्पत्ति, पीएम आवास योजना से ऋण भी दिला दिया !

महोत्सव की विशेषताएं

इस महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र भी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में स्वादिष्ट व्यंजन, शॉपिंग स्टॉल्स, स्वच्छता जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य मार्च जैसी अनूठी पहल शामिल होंगी।

मुज़फ्फरनगर में ब्यूटी पार्लर गई युवती का दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास, तीन युवक गिरफ्तार

7 मार्च 2025: स्वास्थ्य मार्च एवं उद्घाटन समारोह

  • सुबह 6:00 बजे: प्लॉगथॉन (दौड़ते हुए कचरा उठाने की गतिविधि)
  • शाम 5:00 बजे: शामली महोत्सव का उद्घाटन
  • शाम 5:45 से 9:30 बजे: गणेश वंदना, सचिन नामदेव, नृत्यांजलि फाउंडेशन, अतुल पंडित और प्रांजल दहिया की प्रस्तुति

8 मार्च 2025: महिला दिवस विशेष कार्यक्रम

  • दोपहर 12:00 से 3:00 बजे: स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम
  • शाम 5:30 से 9:15 बजे: विशाल कैराना, जादूगर राकेश श्रीवास्तव, डॉ. हरिओम और नितिन कुमार की प्रस्तुति

9 मार्च 2025: लेजर शो एवं मोनाली ठाकुर का ग्रैंड फिनाले

  • शाम 5:30 से 9:30 बजे: गोविंद कौशिक, सुचिता पांडे, लेज़र शो और प्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति

10 मार्च 2025: कवि सम्मेलन एवं समापन समारोह

  • दोपहर 12:00 से 3:00 बजे: स्कूलों का सम्मान
  • शाम 5:30 से 9:30 बजे: ब्रह्मपाल नगर, गीतांजलि ग्रुप (बृज की होली), छोटू आर्ट ग्रुप और कवि सम्मेलन

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय