Thursday, March 6, 2025

पंजाब में सैकड़ों किसान नेता हिरासत में, चंडीगढ़ की 12 सीमाएं सील, ढाई हजार पुलिस कर्मी तैनात

चंडीगढ़। पंजाब के किसान संगठनों द्वारा बुधवार काे चंडीगढ़ कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब पुलिस ने जहां सैकड़ों किसानों को हिरासत में ले लिया है, वहीं बुधवार सुबह से ही चंडीगढ़ की तरफ से जाने वाले सभी 12 रास्तों को सील कर दिया गया है। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बॉर्डर की सभी सीमाओं को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने बुधवार को चंडीगढ़ कूच का ऐलान किया था। हालांकि इससे पहले ही पंजाब पुलिस ने मंगलवार को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंद्र सिंह उगराहां समेत सैकड़ों किसानों को हिरासत में ले लिया। पंजाब में किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। बुधवार तड़के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी किसान नेताओं से मुलाकात करने के लिए पुलिस थाने पहुंचे। इस बीच अकाली दल ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरा है।

 

मुज़फ्फरनगर में थाने पहुंची भाकियू अराजनैतिक की फूट, एक-दूसरे पर लगाये आरोप-प्रत्यारोप

 

इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिकारिक जानकारी जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में किसानों को कहीं भी धरने व प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब व हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर चंडीगढ़ में आने वाले सभी 12 रास्तों को सील कर दिया है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

 

मुजफ्फरनगर में महिला ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, दी आत्मदाह की चेतावनी !

 

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने आंदोलनकारी किसानों से अपील की कि पुलिस जहां रोके, वहीं सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क जाम करने का आरोप लगा पंजाब पुलिस पर किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय