Friday, March 7, 2025

अबू आजमी के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया पलटवार, कहा- औरंगजेब, बाबर, अकबर सब लुटेरे थे

भोपाल। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर टिप्पणी की है, जिस पर सियासत गरमा गई है। सपा विधायक ने औरंगजेब को उत्तम प्रशासक बताया है। समाजवादी पार्टी के विधायक के इस टिप्पणी पर मप्र की सियासत में भी तूफान मच गया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अबू आजमी के बयान पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि औरंगजेब, बाबर, हुमायूं और अकबर सब लुटेरे थे इन्होंने भारत को लूटने का काम किया। महान तो छत्रपति शिवाजी थे, महान गुरु तेगबहादुर थे जिन्होंने शीश कटवा लिया, महान गुरु गोविंद सिंह थे जिनके दो बेटों को दीवारों में चुनवा दिया गया लेकिन इन्होंने इस्लाम कबूल नहीं किया। महान महाराणा प्रताप थे। यह सब महान थे, हैं और रहेंगे। इन्हें सदैव पढ़ा जाता रहेगा।

मुज़फ्फरनगर में पत्नी करती थी किसी से फ़ोन पर बात, अब हो गयी फरार, पति पहुंचा पुलिस की शरण में !

 

 

दरअसल, भोपाल के एक संस्थान में हुए कार्यक्रम में गुरुवार काे भाजपा विधायक ने कहा कि महाराष्ट्र में एक मूर्ख पाठ पढ़ा रहा था कि औरंगजेब महान है, शर्मा ने कहा कि औरंगजेब लुटेरा था, बाबर लुटेरा था, अकबर लुटेरा था, हिमांयू लूटेरा था। उन्हाेंने कहा कि वह औरंगजेब महान कैसे हो सकता है जिसने गुरु तेग बहादुर का शीश कटवाया था जिनकी स्मृति में दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा है। इसी औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया था। यह आक्रांत महान कैसे हो सकता है?

 

मुज़फ्फरनगर में ‘अश्लील वीडियो’ देखने वाले प्रधानाचार्य और शिक्षिका स्कूल में लड़े, मामला थाने तक पहुंचा !

 

उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान भेज दिया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महान थे, महान हैं, महाराणा प्रताप कल भी महान थे आज भी महान हैं। विधायक शर्मा ने कहा कि लाखों हिंदुओं के जनेऊ तुड़वाने वाला यही लुटेरा औरंगजेब था वह महान कभी नहीं हो सकता है। महान तो हमारे छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह थे है और सदैव रहेंगे, जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया लेकिन इन लुटेरे मुगलों के आगे झुके नहीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय