Thursday, May 8, 2025

बुलंदशहर में हिस्ट्रीशीटर से रिश्वत लेते हुए दरोगा रंगेहाथ गिरफ्तार

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के नरौरा थाना क्षेत्र में बेलोन पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखपाल सिंह को एन्टी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा सांसदों ने खुद बदल डाला अपने ‘आवास का पता’, तुगलक लेन की जगह लिखवा दिया स्वामी विवेकानंद मार्ग

जानकारी के अनुसार, दरोगा सुखपाल सिंह ने हिस्ट्रीशीटर ललित उपाध्याय से जांच में मदद के नाम पर रिश्वत मांगी थी। एन्टी करप्शन टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दरोगा को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एन्टी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ ले गई। अब उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देश दुनिया देख रही है उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य, याेगी ने 1000 युवाओं को किये ब्याज मुक्त ऋण वितरित

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गहन जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर आरोपी दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय