Friday, May 9, 2025

यीडा ने तीन गांवों में आबादी संबंधी समस्या का किया समाधान, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा, विधायक का हुआ स्वागत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने ग्राम आकलपुर, म्याना मकसूदपुर के किसानों की वर्षों से आबादी संबंधी की जा रही मांग को मान लिया है। किसानों की 2 लाख 70 हजार वर्ग मीटर आबादी की जमीन भी छोड़ने के साथ ही 4300 रूपए वर्ग मीटर बढ़े हुए मुआवजे को भी प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।

 

नालों का गंदा पानी सीधे हिंडन नदी में गिराया, एसटीपी प्लांट के कर्मियों ने किया कारनामा, वीडियो वायरल

 

बीते वर्ष अक्टूबर माह में ग्राम आकलपुर, म्याना और मकसूदपुर के किसानों की आबादी संबंधी समस्याओं को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मांग की थी। किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने डीएम मनीष कुमार वर्मा, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह, एसीओ श्रुति, एसीओ कपिल सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया व शैलेन्द्र सिंह तथा अन्य अधिकारियों के साथ तीनों ही ग्रामों की पुरानी आबादियों को छोड़े जाने को लेकर किसानों के मध्य में विस्तृत चर्चा हुई थी। अब किसानों की पुरानी बनी आबादियों को छोड़े जाने पर सहमति दे दी गई है, जिसे लेकर आज उक्त तीनों ग्रामों के हजारों किसानों ने सम्मान समारोह का आयोजन कर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए किसानों के हित में निर्णय लिए जाने को लेकर साधुवाद दिया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में निजी विश्वविद्यालय में बिना इजाजत पढ़ी गई नमाज, वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

 

 

सम्मान समारोह में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनके हितों को लेकर कृत संकल्पित है। जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट के लिए किसानों ने अपनी जमीनों को देकर, उत्तर प्रदेश और देश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय