Wednesday, March 19, 2025

नकारात्मक राजनीति से भाजपा समाज में पैदा कर रही है संकट: अखिलेश

लखनऊ- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नकारात्मक राजनीति समाज में संकट और दूरियाँ पैदा कर रही है।

योगी ने की पुलिस विभाग के प्रस्तावित नये कार्यो की समीक्षा, शामली में पुलिस के निर्माण में तेजी के निर्देश

उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने ऐग्लों-इंडियन्स का आरक्षण समाप्त किया। ⁠किसानों को परेशान करने के लिए काले क़ानून लाए, ⁠नोटबंदी से हर नागरिक को परेशान किया। ⁠जीएसटी से छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान किया, ⁠धर्म-जात की विभेदकारी नफ़रत की राजनीति की ⁠और अब वक़्फ़ की सियासत कर रहे है।

मुजफ्फरनगर में नमाज के दौरान कहासुनी, जसोई गांव में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में कई घायल

श्री यादव ने कहा कि दरअसल भाजपा को ये डर है कि उनका जो भी 5-10 प्रतिशत कट्टर समर्थक है उसे कैसे ख़ुश करके बचाया-बनाया जा सके नहीं तो भाजपा के लिए 1-2 सीट के भी लाले पड़ जाएंगे। भाजपा का सफाया होना तय हैं।

मुजफ्फरनगर में नमाज के दौरान कहासुनी, जसोई गांव में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में कई घायल

उन्होने कहा कि भाजपा नफरत, बांटने और झूठ की राजनीति करती है। भाजपा किसान, नौजवान, पीडीए विरोधी है। जनता को धोखा दे रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है।

सिपाही ने बेटी के जन्मदिन पर मंगवाए समोसे, चटनी में निकली मरी हुई छिपकली

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर भाजपा की नकारात्मक राजनीति को परास्त करेगी। पीडीए 90 प्रतिशत जनता की एकता का नाम है। पीडीए संविधान और आरक्षण की ढाल है। भाजपा पीडीए के खिलाफ लगातार षड्यंत्र कर रही है। पीडीए समाज भाजपा की साजिशों को समझ रहा है। आने वाले चुनाव में यह एक बार फिर भाजपा को सबक सिखाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय