मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में बागेश्वर धाम सरकार की कथा होगी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए 20 मार्च को भूमि पूजन किया जाएगा।
योगी ने परखी सहारनपुर में विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की हकीकत
मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित मैदान में होने वाली बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए 20 मार्च को सुबह 10 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। यहां आने वाले करीब दो लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सेवा, 24 घंटे एंबुलेंस के साथ ही पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। कथा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है।
सहारनपुर में योगी ने लगायी मां शाकुम्भरी के दरबार में हाजिरी, भूरा देव मंदिर में भी की आरती
कथा का आयोजन सनातन कथा समिति की ओर से किया जा रहा है। सोमवार को बेगमपुल एसजीएम गार्डन में हुई प्रेसवार्ता में मुख्य संयोजक नीरज मित्तल ने चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग आदि के विषय में जानकारी दी।
अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम, आवास विकास, विद्युत निगम, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, सीएफओ से समन्वय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
सचिव गणेश अग्रवाल ने बताया कि कथा स्थल पर पुरुष और महिला चिकित्सक उपलब्ध होंगे। 24 घंटे एंबुलेंस सेवा दी जाएगी। अग्नि सुरक्षा के लिए तीन गाड़ियां, 15 फायर मार्शल रहेंगे। प्रबंधन अमित त्यागी की टीम की ओर से किया जाएगा। महामंत्री राजेश खन्ना ने बताया कि पांच पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या न रहे। कथा में प्रवेश पूर्ण रूप से निशुल्क रहेगा। वीवीआईपी और वीआईपी के प्रवेश समिति के कोर सदस्यों की ओर से निर्धारित किए जाएंगे। कथा स्थल पर 18 एलईडी स्क्रीन और उन्नत ध्वनि प्रणाली लगाई जाएगी। अरुण अग्रवाल ने भी तैयारियों के बारे में बताया।