Wednesday, March 19, 2025

योगी बनेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या देश के रक्षामंत्री, छोड़ेंगे यूपी का मुख्यमंत्री पद ?

 

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने वाले हैं, वह बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष या देश के नए रक्षा मंत्री हो सकते हैं।

 

योगी सरकार की नई पहल से सरकारी स्कूल देंगे निजी स्कूलों को टक्कर

पिछले दो दिन से यह चर्चा राजनीतिक क्षेत्र में बहुत गर्म है, बताया जा रहा है कि आरएसएस ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संजय जोशी का नाम प्रस्तुत किया था लेकिन संजय जोशी के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कभी भी सहज नहीं माने जाते रहे हैं, जिसके चलते संघ की संजय जोशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाने की योजना परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही थी।

सहारनपुर में योगी ने लगायी मां शाकुम्भरी के दरबार में हाजिरी, भूरा देव मंदिर में भी की आरती

 

बताया जा रहा है कि संघ ने अपनी नई रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव देने का मन बनाया है।

मुजफ्फरनगर में नमाज के दौरान कहासुनी, जसोई गांव में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में कई घायल

बेंगलुरु में दो दिन बाद होने वाले संघ के बड़े सम्मेलन में इस पर विधिवत प्रस्ताव दिया जा सकता है।

 

सूत्रों के मुताबिक संघ संजय जोशी और योगी आदित्यनाथ में किसी एक को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवाना चाहता है । संघ का मानना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह से कट्टर हिंदुत्व का चेहरा बनकर उभरे हैं, उसके चलते भारतीय जनता पार्टी की कमान योगी के हाथ में देने से भाजपा और संघ को दीर्घकालिक फायदा हो सकता है।

योगी के नाम पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सहमत होगा, इसकी भी संभावनाएं कम मानी जा रही है, ऐसे में यह भी चर्चा है कि संजय जोशी और योगी के नाम पर असहमति जताने पर संघ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवा सकता है,जिसके बाद योगी आदित्यनाथ को उनके स्थान पर देश का नया रक्षा मंत्री बनाया जा सकता है ।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में संघ की एक प्रमुख पसंद है।

बहरहाल भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा,यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन पिछले दो दिन से राजनीतिक क्षेत्र में जिस तरह से योगी के नाम को लेकर चर्चा चली है,उससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्माहट जरूर आ गई है।

अगले कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति किस मोड़ पर जाएगी और बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर सब की नजर लगी हुई है,फिलहाल राजनीतिक माहौल जरूर गर्माया हुआ है ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय