Wednesday, March 19, 2025

यूपी में सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद: अखिलेश

लखनऊ- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सत्ता के संरक्षण में दबंगों, अराजकतत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है।

लखनऊ में रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। हत्या, लूट और अपराध चरम पर है। शाहजहांपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बरेली में

जीएसटी वसूली की समीक्षा के आधार पर होगी अफसरों की तैनाती, छापे में दक्ष अफसरों की टीम बनाये-योगी

डीएसपी का घर और गाड़ी जला दी गयी। उन्नाव में युवक की हत्या हो गयी। जेल के अधिकारी अपने ही अधिकारी पर आरोप लगा रहे है। उनकी शिकायत कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टे शिकायत करने वाले पर ही कार्रवाई कर दी गयी।

यूपी में प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त डाक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, 17 डॉक्टर हुए चिन्हित

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है। अन्याय करा रही है। भाजपा ने उप-चुनाव में पुलिस के जरिए बूथों को लूटा है। विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगवा रही है, परेशान करा रही है। भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का दुरूपयोग कर रही है। जब भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करायेगी तो उसे पुलिस के गलत काम को छिपाना पड़ेगा।

बंद पड़े ओयो होटल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मौके से मुस्लिम युवक फरार

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं बर्बाद है। मरीजों को दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर, नर्सो और अन्य पैरामेडिकल कर्मियों का पर्याप्त स्टाफ नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए संभल और औरंगजेब जैसे मुद्दे उछालती है।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शामली में 103 बीघा भूमि पर काटी जा रही अवैध प्लाटिंग पर चलाया महाबली

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां फेल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। भ्रष्टाचार और बढ़ गया है। दोषपूर्ण जीएसटी से व्यापारी और व्यापार तबाह हो रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही हैं। उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। जनता से जुड़े, मुद्दो से ध्यान हटाने के लिए भाजपा समाज में नफरत फैला रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय