Wednesday, April 2, 2025

इंडिया गठबंधन के सभी नेता विदेशी धरती पर जाकर भारत का अपमान करते हैं- प्रदीप भंडारी

 

 

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में अपने भाषण के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी टिप्पणी के बाद सीएम ममता भाजपा के निशाने पर आ गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को सीएम ममता पर निशाना साधा।

 

मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में बाढ़ रोकने के लिए सोलानी नदी के किनारे बनेगा बांध, बाढ से मिलेगा छुटकारा

 

छात्र नेताओं द्वारा ममता बनर्जी का विरोध करने और भारत के जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनने से सीएम ममता के सहमत नहीं होने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ममता बनर्जी से लेकर राहुल गांधी तक देखिए, इंडिया गठबंधन का हर नेता विदेशी धरती पर जाकर भारत का अपमान करता है। वहीं, दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक वृद्धि का सम्मान करती है। इंडिया गठबंधन के नेता देश के अंदर तुष्टीकरण करते हैं। देश के अंदर वे अपने वोट बैंक के नाम पर घुसपैठियों को फर्जी आधार कार्ड देते हैं और विदेश में भारत का अपमान करते हैं।

 

मुज़फ्फरनगर में सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, मां और बेटी घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस

 

प्रदीप भंडारी ने आगे कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं में एक समानता है, और वह है भारत का विरोध। चाहे वह राहुल गांधी हों या ममता बनर्जी हों। इसी झूठ को विदेशी धरती पर छात्र और युवा उनसे सवाल पूछकर उन्हें उजागर करते हैं। आज यह फिर से स्पष्ट हो गया है कि दुनिया भारत का लोहा मान रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में एमडीए ने चलाया बुलडोजर, 23 बीघा ज़मीन पर कट रही कॉलोनी की ध्वस्त

 

वहीं, ममता बनर्जी और राहुल गांधी इस बात से नाराज हैं और जलन महसूस कर रहे हैं कि भारत प्रगति कर रहा है। यह स्पष्ट हो गया है कि दो गुट हो चुके हैं। एक ओर 140 करोड़ नागरिक हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आगे बढ़ाना चाहते हैं, और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के नेता हैं, चाहे वह ममता बनर्जी हों या राहुल गांधी हों।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय