Friday, April 11, 2025

मेरठ में रामनवमी की धूम: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति-भाव से गूंजा शहर

मेरठ। मेरठ में चैत्र नवरात्र के नवें दिन रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भक्तों ने दूध, घी और जल से मां का अभिषेक किया। लौंग, कपूर, सिंदूर, फल और पुष्प अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी। कई स्थानों पर हवन-यज्ञ और शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया।

 

मुजफ्फरनगर में अपहरण कर किया होटल में लडकी से किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाई

 

शहर के प्रमुख मंदिरों में देवी माता के विग्रह की भव्य सजावट की गई। दर्जनों डोलों में मां की स्थापना कर शहर में भ्रमण कराया गया। मेरठ मेें सदर काली मंदिर, जयदेवी नगर गोल मंदिर, जागृति विहार मंशा देवी मंदिर, सम्राट पैलेस त्रिपुर सुंदरी मंदिर, सदर वैष्णो देवी मंदिर, नौचंदी मैदान स्थित  चंडी मंदिर में भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

 

 

मंदिरों में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्ति गीतों से मंदिर गुंजायमान हो उठे। रामनवमी के अवसर पर घर-घर में कन्या पूजन का विशेष आयोजन किया गया। आस-पड़ोस से कन्याओं को बुलाकर उनकी पूजा की गई। देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया गया और चुनरी भेंट की गई।

यह भी पढ़ें :  ममता बनर्जी की मीटिंग में साजिश की आशंका, कुणाल घोष ने जताई चिंता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय