Monday, April 7, 2025

श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति के तत्वाधान में देवबंद नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली

देवबंद (सहारनपुर)। श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति के तत्वाधान में देवबंद नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ संस्कार भारती के प्रांतीय महासचिव इंद्रपाल शर्मा, नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष विपिन गर्ग, डॉक्टर संजीव सिंह एम डी ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक, अध्यक्ष डॉ लोकेश वत्स ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरण करने से इस भौतिक जगत में हमें कष्ट नहीं होते और भगवान श्रीराम के नाम का सुमिरन करने से हमें उस परलोक में भी कष्ट नहीं होते।
https://royalbulletin.in/in-muzaffarnagar-adm-directed-the-complaint-on-the-portal-to-confirm-on-the-phone-and-dispose/319784
अतः भगवान श्रीराम का नाम जपते रहना चाहिए और मर्यादित जीवन जीना चाहिए। मुख्य अतिथि  आईपी शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करने से हमें जीवन में कभी दुख का सामना नहीं करना पड़ता। वह अंतर्यामी है, कृपा करते हैं। नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि भगवान श्रीराम सर्वव्यापी हैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जनहित में समाज के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया जिस गति से विकास कार्य नगर में चल रहा है उससे भी अधिक गति से नगर के विकास के लिए वह सदैव तत्पर व प्रयत्नशील रहेंगे। सभी स्वरूपों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।
https://royalbulletin.in/in-muzaffarnagar-lekhpal-did-not-do-the-land-measure-of-the-land/319781
साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले मुजफ्फरनगर के डॉक्टर कीर्तिवर्धन को, शिक्षा के क्षेत्र में जड़ौदा जट्ट निवासी रामबोल शर्मा को, भारतीय संस्कृति व सनातनी परंपरा के लिए कार्य करने वाले पंडित कालिका प्रसाद को, संगीत के क्षेत्र में पूरनचंद अरोड़ा को, श्री राम ग्रुप कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर एस एन चौहान को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में, समाज सेवा के क्षेत्र में नगर की प्रसिद्ध संस्था मानव कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष अरुण अग्रवाल को, ज्वालापुर के सनातनी समाजसेवी योगेश कुमार को, चिकित्सा के क्षेत्र में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजीव सिंह एम डी को मंगल कलश भेंटकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष के मुख्य आयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह व सहसंयोजक मुकुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।
https://royalbulletin.in/muzaffarnagar-polices-big-action-on-those-who-protested-by-tying-black-band/319655
इस अवसर पर महासचिव विजेंद्र कश्यप, सीता समूह की अध्यक्ष स्तुति शर्मा, अमित चौधरी, अनुज चौधरी, शुभम चौधरी, दीपांशु कश्यप, नितिन कुमार, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, अमन कश्यप, नितिन सैनी, अंकुश कश्यप, आनंद शर्मा, शालिनी गोयल, विपिन अग्रवाल, आनंद शर्मा, कौशिकी शर्मा, वत्सल शर्मा, पृथु वत्स, अभिषेक अग्रवाल, श्रवण कुमार, नीरज, दीपिका, प्रतिमा चौधरी, पंडित अखिलेश शर्मा, ईश्वर शर्मा, रेखा शर्मा, मनोज शर्मा, पंडित विमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय