Monday, April 21, 2025

ग्रेटर नोएडा में युवक ने मौसेरी बहन की इज्जत पर बोला हमला, गिरफ्तार

नोएडा। समाज में रिश्तों का कोई मान नहीं है। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मौसेरी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने आज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार थाना बीटा-2 क्षेत्र से बीते दिनों गायब हुई एक किशोरी के मामले की जांच-पड़ताल कर रही थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त सौरभ पुत्र ऋषिपाल सिंह को रियान गोल चक्कर के पास से आज गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा नाबालिग पीडिता को भी सकुशल बरामद किया गया है।

 

 

 

 

 

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त वादी की पारिवारिक बहन का पुत्र है, जो वादी के घर पर आता-जाता रहता था, जिसकी पीड़िता से फोन पर बात होती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए। उसके बाद युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। बाद में उसने उसकी इज्जत भी तार-तार कर दी। उन्होंने बताया कि किशोरी ने सारी घटना परिजनों को बताई। किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आईपीएल 2025 : सीएसके को मिली 'तीसरी सबसे बड़ी हार', तीनों ही मौकों पर एमआई ने दी मात
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय