Thursday, April 10, 2025

हाथरस में हर्ष फायरिंग करने वाली दुल्हन फरार, हवा में कई राउंड फायरिंग करते वीडियो हुई थी वायरल, तलाश जारी

हाथरस। हर्ष फायरिंग के मामले में आरोपी दुल्हन फरार हो गई है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एसएचओ गिरीश चंद गौतम ने कहा, ”हाथरस जंक्शन इलाके की रहने वाली दुल्हन रागिनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गई है, उसकी तलाश की जा रही है। हम उस व्यक्ति की भी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने दुल्हन को पिस्तौल सौंपी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दुल्हन पिस्तौल थामे और हवा में कई राउंड फायरिंग करती दिख रही है, जबकि दूल्हा उसके पास बैठा है।

पुलिस ने 23 वर्षीय दुल्हन के खिलाफ शादी के दिन जश्न में फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

हाथरस जिले के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात हुई इस घटना का दुल्हन के एक रिश्तेदार ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

कथित वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति रागिनी के रूप में पहचानी जाने वाली दुल्हन को पिस्तौल थमाते हुए दिख रहा है, जिसे जयमाला समारोह के बाद हवा में फायरिंग करते देखा जा सकता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा, मामले की जांच की जा रही है।

हाथरस जंक्शन थाने के प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने कहा कि जिसके नाम पर बन्दूक का लाइसेंस जारी किया गया था, उस पर भी रविवार को मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में आई गिरावट, मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर किया महंगा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय