Monday, April 28, 2025

नोएडा में ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को मायके भेजा, घरेलू विवाद पत्नी का सिर फोड़ा

नोएडा। एक विवाहिता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि शादी के दौरान दिए गए दान-दहेज के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपए और कार की मांग पूरी न होने पर उसका ससुरालवालों ने प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी के सिर पर लैपटॉप मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

 

कई बुरे कामों में शामिल हैं राकेश टिकैत, किसान आंदोलन की आड़ में कर रहे प्रॉपर्टी डीलिंग: हरिनाम वर्मा

[irp cats=”24”]

 

 

 

 

महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के गांव रघुनाथपुर निवासी निशा ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह जुलाई 2024 में गांव छलेरा निवासी हिमांशु के साथ हुआ। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के अगले दिन जब वह ससुराल पहुंचीं तो ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये और एक कार की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर वह प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने यह बात अपने पिता को बताई तो उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।

 

 

 

मुजफ्फरनगर में दबंगों के डर से घर छोड़ने को मजबूर परिवार, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

 

 

ससुरालियों ने दवाब देकर एक प्राइवेट स्कूल में विवाहिता की नौकरी लगवा दी। स्कूल से मिलने वाले वेतन को भी सास और ननद छीन लेती थीं। पीड़िता का आरोप है कि सास और ननद मिलकर उसके पति के साथ भी मारपीट करती थीं। वह उसे पीड़िता के साथ मारपीट करने के लिए भी उकसाती थीं। अक्तूबर 2024 में ससुरालियों ने पीड़िता के दो भाईयों को बुलाया। घर पर उनके साथ मारपीट की और उनके साथ पीड़िता को मायके में भेज दिया। तब से पीड़िता मायके में ही है। दोनों पक्षों की ओर से लोगों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर पति हिमांशु, सास सुमन, ससुर सुदेश, ननद डौली, रश्मि, ननदोई सिद्धार्थ और प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

 

 

 

सोशल मीडिया पर की थी देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर गिरफ्तार

 

 

दूसरी घटना में एक महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पति, ससुर और ननद के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के करनाल निवासी 70 वर्षीय नरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद दो बच्चों के साथ नोएडा में रहते हैं। दामाद हर्ष गुप्ता ने बेटी को बुरी तरह से पीटा है। लैपटॉप सिर पर मारने से बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि शिकायतकर्ता का दामाद अपने पिता और बहन के कहने पर पत्नी को प्रताड़ित करता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय