सहारनपुर (बिहारीगढ़)। सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ थाना क्षेत्र के गांव भगवतपुर निवासी महिपाल (46) पुत्र नेकीराम का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्राथमिक जांच में शराब के चलते घरेलू विवाद की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। महिपाल सुबह घर से बाहर निकला था।
मुज़फ्फरनगर दंगे में बीजेपी नेता के पिता की हत्या में आया फैसला, सभी 16 आरोपी दोषमुक्त
जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। माता प्रकाशी देवी ने लालो नदी के निकट पेड़ पर बेटे का शव लटका देखा। परिजनों ने बताया एक वर्ष पहले भी महिपाल ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था उस समय परिजनों ने उसे देखकर समय रहते बचा लिया था। महिपाल मजदूरी करता था। उसके तीन बेटे तथा एक बेटी है।