Wednesday, April 30, 2025

बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे, निरंतर जारी रहेगी यूपी की सफल यात्रा : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप मजबूती के साथ सफलता की ओर कदम बढ़ाए हैं। बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। सर्वाधिक मेट्रो का संचालन उत्तर प्रदेश कर रहा है।

मुज़फ्फरनगर में निरवाल हॉस्पिटल पर भारी मोहल्ले वालों की नाराज़गी, रिश्वत मांगने का आरोप

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जो 2017 में सातवीं अर्थव्यवस्था था, आज देश की नंबर दो अर्थव्यवस्था बन चुका है। 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने के लिए उत्तर प्रदेश ने जो कदम बढ़ाए हैं, उसको आगे बढ़ाते हुए हम मानकर चलते हैं कि 2029 में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा और उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आप को स्थापित करेगा।

[irp cats=”24”]

शामली में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

2014 से पहले पहचान के संकट से जूझ रहा था प्रदेशमुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक संभावनाओं वाला उत्तर प्रदेश 2014 के पहले पहचान के संकट से गुजर रहा था। नौजवान पहचान के लिए मोहताज हो गया। अन्नदाता किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया, यहां का श्रमिक भुखमरी का शिकार हो गया, बेटी और व्यापारी दोनों की सुरक्षा में सेंध लग चुकी थी। पर्व और त्योहार दहशत के माहौल में मनाने को मजबूर होना पड़ता था। उत्तर प्रदेश की पहचान एक सामर्थ्यवान और असीम संभावनाओं वाले प्रदेश के रूप में नहीं बल्कि एक बीमारू राज्य के रूप में होने लगी। 2017 से पहले सत्ता का संचालन करने वाले लोग चाहते ही नहीं थे कि उत्तर प्रदेश का कुछ हो। वह हर एक मामले में स्कीम को फेल करने में अपनी पूरी ताकत लगा देते थे। केंद्र में जो स्कीम बनती थी वह उत्तर प्रदेश में आकर फेल हो जाती थी।

यूपी सरकार ने अवैध मदरसों पर की कार्रवाई, ओमप्रकाश राजभर बोले, ‘सिर्फ शिक्षा पर देना चाहिए ध्यान’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में 56 लाख गरीबों के लिए एक-एक आवास बना चुकी है। यह जो गरीब हैं उनमें दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और अन्य जातियों के लोग भी हैं। हम उनको जातीय खेमों में नहीं बांटते।

मुजफ्फरनगर में स्कूटी सवार दो छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

स्वाभिमान का प्रतीक है ओडीओपीमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण उत्तर प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर बंद सा हो गया था। हमने 2018 में उत्तर प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में पहचान दी। आज पूरे देश के अंदर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट छाया हुआ है। यह स्वदेशी और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है। 2017 के पहले चीन का जो प्रोडक्ट दिवाली और अन्य पर्व पर हमारे मार्केट में छा जाता था, लेकिन आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को लोग गिफ्ट के रूप में देते हैं। हमारा हस्तशिल्प, हमारा कारीगर मुनाफा कमाता है।

मुजफ्फरनगर में कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम: अपर जिलाधिकारी ने किया गेहूं फसल का क्रॉप कटिंग निरीक्षण”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति आज अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। 2017 से पहले पर्व और त्योहारों पर भय का माहौल होता था। आज पर्व और त्योहार किसी भी समुदाय का हो बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होता है। प्रदेश दंगा मुक्त हुआ, सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण बना तो देखते ही देखते देश और दुनिया के यात्री और पर्यटक उत्तर प्रदेश की ओर उमड़ पड़ा। जिस उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले वर्ष भर में मात्र लाखों की संख्या में पर्यटक आते थे, वहीं आज यह संख्या करोड़ों में पहुंच रही है। महाकुम्भ में ही 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश आए। इस वर्ष आंकलन करेंगे तो प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 100 करोड़ के ऊपर पहुंचेगी।

ग्रेटर नोएडा में जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ताले पर लगी सील सही मिली

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले इनवेस्टर्स समिट प्रदेश के लिए एक सपना था। हमने इसे अमली जामा पहनाया। पहले इन्वेस्टर समिट में हमें 4,67,000 करोड़ का प्रस्ताव प्राप्त हुआ और 2023 में हमें 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन्वेस्टमेंट के सबसे अच्छे डेस्टिनेशन के रूप में आज उत्तर प्रदेश जाना जा रहा है।

मुज़फ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संभावनाएं 2017 में भी थीं लेकिन दूसरी सरकारों का एजेंडा संकीर्ण था। उनके एजेंडे सीमित दायरे में थे। उनकी सोच जातिवादी थी और कार्य परिवारवादी थे। वह परिवार से बाहर देख नहीं सकते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के किसी भी शहर में जाएंगे तो आपको 2017 के पहले और आज के उत्तर प्रदेश में अंतर साफ दिखाई देगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय