Sunday, May 4, 2025

बुलंदशहर में BJP का नेता निकला सरिया चोर गिरोह का सरगना, रवि काना गैंग से है जुड़ा !

बुलंदशहर- जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा का एक नेता ही सरिया चोर गिरोह का बॉस निकला। भाजपा नेता के खिलाफ ज़िले के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस उसे गिरफ्तार करके गैंगस्टर में निरुद्ध करने की तैयारी कर रही है और नेताजी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है लेकिन नेताजी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

डीएम के बंगले की बेच दी ज़मीन, 32 लोगों ने बना लिए मकान, राज खुला तो मच गया हड़कंप

मामला सिकंदराबाद थाने से जुड़ा है। यहाँ पुलिस ने जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सरिया चोरी की घटना का खुलासा किया था। पुलिस ने घटना स्थल से 30 लाख रुपये का सरिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक को बरामद किया था। ट्रक ड्राइवर शाहनवाज, बिलाल, पंकज, नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें जेल भेज चुकी है। पकड़े गए लोगों से  पुलिस की पूछताछ में भाजपा नेता सचिन प्रधान का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सचिन प्रधान ही सरिया चोर गिरोह का सरदार है। सचिन ही चोरी का प्लान बनाता था।

[irp cats=”24”]

पाकिस्तान के साथ डाक सेवा निलंबित,आयात पर प्रतिबंध,पाकिस्तानी पोतों पर लगाई रोक

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री से निकले ट्रकों के चालकों से साठगांठ कर सरिया चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। जितने वजन का सरिया चुराया जाता था, उतनी ही वजन के ईंट-पत्थर ट्रक में लोड कर दिए जाते थे और फिर सरिया की अनलोडिंग करा दी जाती थी।

पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाने वाला सीआरपीएफ जवान बर्खास्त

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सरिया गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी एक्शन का आदेश दिया गया है।  बदमाशों की प्रॉपर्टीज को कुर्क किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक सचिन नोएडा के रवि काना गैंग से जुड़ा हुआ है, रवि काना गैंग का मुख्य काम सरिया चोरी और सरिया की लूटरहा है।  सिकंदराबाद में सरिया चोर गिरोह और रवि काना गैंग के बीच की कड़ियों की तलाश की जा रही है। अब तक की पुलिस जांच में काना गैंग से कुछ कड़ियां भी जुड़ी मिली हैं। फिलहाल रवि काना और उसका ज़्यादातर गैंग जेल में है और पुलिस उसका रैकेट तोड़ चुकी है।

मुज़फ्फरनगर में किसान सम्मान पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, टाउन हॉल में राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

इस मामले में भाजपा नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर मीडिया को बताया कि सचिन को राजनीतिक रूप से फंसाया जा रहा है। भाजपा का एक गुट सचिन का समर्थक है, जबकि दूसरा गुट उसका विरोधी है। सचिन की मां फिलहाल सांवली गांव की प्रधान है। सचिन राजनीतिक रूप से एक्टिव है और वह पेशे से बीएएमएस डॉक्टर भी है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय