Wednesday, April 30, 2025

नोएडा में सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

नोएडा । जनपद के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में  एक महिला समेत दो की मौत हो गई।
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर को एक स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी, तभी उसका टायर फट गया जिसकी वजह से वह  असंतुलित होकर पी-3 गोल चक्कर के पास पैदल जा रही एक महिला से टकरा गई।
इस घटना में महिला कृष्णा हजरा व वैन मे सवार स्कूल के तीन बच्चे लक्ष्य जोशी, प्रिया जोशी व इकरार तथा चालक रोहित घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गय, जहां पर महिला श्रीमती कृष्णा हजरा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। वह घरों में झाड़ू पोछा का काम करती थी।
 मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के कच्ची सड़क के पास बीती रात को बाइक पर सवार होकर जा रहे दो लोगों को एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया। इस घटना में विजय और उनके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां विजय की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय