Tuesday, April 1, 2025

गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को भरतपुर से करेंगे विजयी अभियान का आगाज

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भरतपुर से भारतीय जनता पार्टी के विजय अभियान का आगाज करेंगे। वे यहां राजस्थान भाजपा की ओर से आयोजित बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन काे संबोधित करेंगे। इसके अलावा लोकसभा प्रवास याेजना कार्यक्रम में दाैसा और नागाैर जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि भरतपुर संभाग में 4700 बूथ और 1600 शक्ति केन्द्र है। इसी के साथ शक्ति केन्द्रों पर भी कार्यकर्ता तैनात है। इन बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुदृढ़ एवं स्थायी रूप से शानदार काम किया है, जिससे प्रत्येक बूथों को मजबूती प्रदान दी जा चुकी है। भरतपुर संभाग में कार्यकर्ता जी जान से संगठन के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

बूथ स्तर तक के करीब 25 हजार जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भरतपुर संभाग में नवमतदाता अभियान, युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग, एक साथ सभी मंडलों में कमलोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किये जा चुके हैं। जिलों में जन आक्रोश महाघेराव की शुरुआत भी भरतपुर से ही हुई थी। एससी-एसटी एवं ओबीसी समाजों के बीच विशेष सामाजिक संपर्क भी पूर्ण हो चुका है।

शर्मा ने बताया कि प्रदेश में चुनावों की दस्तक का आगाज हो चुका है और गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के पूर्वी सिंहद्वार भरतपुर से विजयी अभियान की शुरुआत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री शनिवार दोपहर एक बजे हैलीकॉप्टर से भरतपुर पहुंचेंगे। हैलीपैड से महासम्मेलन स्थल कॉलेज ग्राउंड तक पारम्परिक रूप से शानदार स्वागत किया जाएगा। स्वागत के मद्देनजर चौराहों को केसरिया रंग से सजाया गया है। सड़क के दोनों ओर भाजपा के झंडे, बैनर व होर्डिंग्स सज गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय