Sunday, May 12, 2024

सहारनपुर में कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। देश के संविधान निर्माता एवं भारतरत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा रचित संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेने के साथ ही उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।

महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष चौ.मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के साथ कांग्रेसजनों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष  वरुण शर्मा  ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने आजादी के बाद सामाजिक समरसता और सभी के लिए न्याय का लक्ष्य निर्धारित कर देश को जो अद्वितीय संविधान दिया, उसी का अनुसरण व संवैधानिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए आजादी के बाद की कांग्रेस सरकारों ने देश में संवैधानिक संस्थाओं का गठन कर उन्हें मजबूत करके सशक्त लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि आज सत्ता में बैठी भाजपा की सरकार उन्हीं संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण करके दुरुपयोग कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। वरुण शर्मा ने कहा कि हम कांग्रेसजन आज बाबा साहब के जन्मदिन पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने पारंपरिक संकल्प को दोहराते हुए हर संभव संघर्ष की शपथ लेते है। पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र कपिल ने बाबा साहब को युगपुरुष बताते हुए, उन्हें नमन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि आजादी के बाद डॉ भीमराव अंबेडकर जी को संविधान समिति का मुखिया बनाकर  कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया था कि देश आजादी के पश्चात सामाजिक समरसता, सभी के लिए न्याय और  ऐसे मजबूत लोकतंत्र के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ेगा, जिसमें सभी धर्मों के लोग एक साथ विकास के मार्ग पर अग्रसर हो।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस (पिछड़ा विभाग) के  उपाध्यक्ष अशोक सैनी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन ने कहा कि बाबा साहब ने देश के पिछड़ों और दलितों में शिक्षा के प्रति जो अलख जगाई, उसी  के चलते आज देश में पिछड़े और दलित भी शिक्षित होकर तरक्की के राह पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में  दोनों अध्यक्षों के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण काजी शौकत हुसैन व अशोक जैन, पूर्व मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग के उपाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा,, धर्मपाल जोशी, धर्मवीर जैन, अशोक शारदा, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, जिला कार्यालय सचिव नसीब खान, पिछड़ा विभाग के प्रदेश सचिव सचिन वर्मा, सतपाल सिंह बर्मन, गुलशेर आलम, सुकांत कपिल,  प्रभजीत सिंह, रवि कुमार, जसवीर लांबा, आरिफ मंसूरी, प्रशांत कुमार, ओमपाल चौधरी, अजय कुमार, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, संजीव आदि ने  शामिल होकर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संचालन अमरदीप जैन ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय