Saturday, May 10, 2025

मेरठ से नसीम कुरैशी को कांग्रेस ने महापौर पद का प्रत्याशी किया घोषित

मेरठ। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस में तमाम संगठनों पर काविज रहे नसीम कुरैशी कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी होंगे।
नसीम कुरैशी के नाम का एलान जहां जिला व शहर संगठन के लिए जोर का झटका धीरे से माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ब्राह्मण लॉवी के नसीम कुरैशी की दावेदारी को लेकर यह फैसला किसी झटके से कम नहीं है। हालांकि अभी कांग्रेस के किसी नेता ने अधिकृत रूप से नसीम कुरैशी को महापौर पद का प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के लैटर पेड पर तीन जनपदों सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद के प्रत्याशी के नाम का एलान किया है।
इसमें सहारनपुर से प्रदीप वर्मा पुत्र कल्याण सिंह वर्मा, मेरठ से नसीम कुरैशी और मुरादबाद से रिजवान कुरैशी को महापौर के तौर पर पेश किया है। यदि सोशल मीडिया पर वायरल खबर से सच मान लिया जाए तो नसीम कुरैशी के नाम के एलान को कांग्रेस के मेरठी कार्यकर्ता जिला व शहर कांग्रेस के लिए झटका मान रहे हैं। दरअसल जिला व शहर कांग्रेस की एक सभा में पार्टी के दो पर्यवेक्षकों ने समानांतर संगठन लगाने वालों को जिस प्रकार से फटकार लगायी थी, उसके बावजूद नसीम कुरैशी के नाम का एलान कर दिया जाना किसी झटके से कम नहीं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ब्राह्मण लाबी की बात की जाए तो यह लाबी सुरेन्द्र सैनी के नाम को आगे लेकर चल रही थी। इस लॉबी ने बाकायदा इसके लिए कांग्रेस के तमाम ब्राह्मण चेहरों को जमा कर पर्यवेक्षकों की मार्फत प्रदर्शन भी किया था। इस बीच चौंकाने वाली जानकारी यह भी मिली है कि कांग्रेस के मेरठी संगठन ने महापौर पद के लिए कोई सूची आलाकमान को भेजी ही नहीं है। हालांकि इस बात की पुष्टि जिला या शहर अध्यक्ष ने नहीं की है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय