Sunday, April 27, 2025

बंगलादेश में बस और ट्रक की भीषण टक्कर,6 लोगों की मौत

ढाका। बंगलादेश में गुरुवार सुबह ढाका-मावा एक्सप्रेसवे पर एक बस और एक ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से श्रीनगर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) हिदायतुल इस्लाम भुइयां ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसा मुंशीगंज के श्रीनगर उपजिला के शोलोघर इलाके में आज सुबह करीब नौ बजे उस वक्त हुआ। जब एक यात्री बस अपने यथास्थान पर जा रही थी। उसी दौरान, बस और ट्रक की आपस में भीषण टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चार और व्यक्तियों की मौत हो गयी, जिससे अब मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढने की आशंका है। मृतकों की तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय