Tuesday, April 22, 2025

देवबंद के दून हिल्स एकेडमी में नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने की सुंदर नृत्य प्रस्तुति

देवबंद। दून हिल्स एकेडमी में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में हुई प्रतियोगिता में अविराज, आदित्य, अभिनव, नेहा, आरुषि, यश, समर, तनिष्क, अनोखी, मिस्टी, हर्ष, अंशुल, आराध्या, आरूष व आरिसा ने विभिन्न फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे।
चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जिससे बच्चों की हर विषय में रूचि बढ़ती है। ऐसे आयोजनों में बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रधानाचार्य अंजली पंवार ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में बड़ी कामयाबी: पुलिस मुठभेड़ में चार कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय