Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में मजदूरों को कुचला, दो की मौत, 2 गंभीर 

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-2 सेक्टर में एक मकान पर लेंटर पड़ रहा था। वहां पर काम कर रहे  चार मजदूरों को एक अज्ञात वाहन चालक ने  कुचल दिया। इस घटना में महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अल्फा -2 सेक्टर के गेट नंबर- 8 के सामने एक व्यक्ति के घर का लेंटर पड़ रहा था। वहां पर मजदूरी का काम करने वाले मजदूर काम करने के बाद मजदूरी का हिसाब कर रहे थे, तभी एक काले रंग के अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक 40 वर्षीय महिला देववन्ती, बदन पुत्र  ब्रिज गोपाल साहू उम्र 30, राजकुमार पुत्र बाबू अहिरवार उम्र 28 वर्ष को सहित चार लोगों को टक्कर मार दिया।
घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय गोपाल साहू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका उपचार चल रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय