Thursday, April 17, 2025

कैंट विधायक बोले, ‘सपा सरकार में आजम खां ने रोका था मेरठ का विकास

मेरठ। मेरठ में भाजपा से कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आज अपना वोट डाला। इस दौरान कैंट विधायक ने कहा कि पहले यूपी में सपा सरकार थी। सपा सरकार में नगर विकास मंत्री आजम खां थे। आजम खां ने मेरठ के विकास को रोक दिया था।

कैंट विधायक ने कहा कि आजम खां ने मेरठ के विकास को पैसा नहीं दिया। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो देखिए कैसे मेरठ में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का मेयर जीतेगा तो मेरठ पूरी तरह से चमक उठेगा। भाजपा से कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आरजी कालेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड मतों से इस बार जीत दर्ज कराएगी।

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पहले पहले मतदान बाद में दूसरा काम। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस बार भारी से भारी संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा भाजपा की जीत को सुनिश्चित है। लेकिन इस बार प्रचंड जीत से भाजपा को जितवाए।

यह भी पढ़ें :  आयुक्त अध्यक्षता में हुई मेरठ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय