Tuesday, April 29, 2025

मेरठ के लोगों को मिलेगी आभा एप की सुविधा, अब अस्पताल में लाइन में लगने की जरूरत नहीं

मेरठ। जिला अस्पताल पीएल शर्मा चिकित्सालय में आभा एप से ओपीडी के पर्चे बनने शुरू हो गए हैं। इसके लिए मरीजों के पास आधार कार्ड या फिर मोबाइल नंबर होना जरूरी है। जो आधार कार्ड से अपडेट हो। इससे मरीजों को पर्चे के लिए कतार में लगने की जरूरत नहीं है। शनिवार को इस एप से 53 लोगों ने पर्चा बनवाया। हालांकि अभी अधिकांश मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं। जिनका आधार कार्ड से नंबर अपडेट नहीं है।

जिला चिकित्सालय की ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित होती है। रोजाना 1200 से 1500 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। अब सरकार ने आभा एप की सुविधा प्रदान की है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। मरीज कितनी बार अस्पताल आया है और किस-किस चिकित्सक को दिखाया है। उसका क्या इलाज हुआ है।

डॉक्टर ने मरीज को क्या.क्या दवाएं व जांच लिखी है। वह सब अब ओपीडी पर्चे के माध्यम से पोर्टल पर एकत्रित होगा। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

[irp cats=”24”]

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि आभा एप के माध्यम से प्रतिदिन ओपीडी के 90 से 100 पर्चे बन रहे हैं। अभी समस्या यह आ रही है कि अधिकांश मरीजों के नंबर आधार कार्ड से अपडेट नहीं हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय