Saturday, April 27, 2024

लेखपाल का घूस लेने का वीडियो हुआ था वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मऊ। सोशल मीडिया/व्हाट्सएप के माध्यम से रामाशीष लेखपाल, तहसील सदर, रतनपुरा, मंडल अईलख द्वारा काश्तकार से अवैध तरीके से धनराशि लिए जाने की वीडियो संज्ञान में आने पर उप जिलाधिकारी सदर द्वारा लेखपाल को निलंबित किया गया।

उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि रामाशीष लेखपाल का यह कृत्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के नियम के विपरीत है। इनके कार्य एवं व्यवहार से राजस्व विभाग की छवि धूमिल हुई है तथा इनके द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। इसलिए रामाशीष लेखपाल को निलंबित किया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

निलंबन अवधि में रामाशीष लेखपाल द्वारा तहसील सदर रामेकूजस्व निरीक्षक कार्यालय कार्य में संबंध रहेंगे तथा निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्ध वेतन पर अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय