Saturday, May 17, 2025

मेरठ में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

मेरठ। जानीखुर्द कस्बा सिवालखास में शनिवार देर रात एक विवाहिता अपने घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मेरठ लिसाड़ी थाना क्षेत्र निवासी फरजाना पुत्री इकलाख का विवाह एक वर्ष पूर्व कस्बा सिवालखास निवासी इनाम से हुआ था। परिजनों के अनुसार देर फरजाना ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर फरजना के मायके वाले भी सिवालखास पहुंचे।

 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार फरजाना के पति इनाम ने बताया कि फरजाना ने गृह क्लेश के चलते गुस्से में आकर फांसी लगाई है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय