मेरठ। सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए अतुल प्रधान ने कहा, इस समय मेरठ और प्रदेश का बुरा हाल है।
सपा विधायक अतुल प्रधान ने इस दौरान जिलाधिकारी आफिस पर धरना प्रदर्शन कर मेरठ की सड़कों, नालों और लाइट व्यवस्था ठीक करने की बात कही। उन्होंने कहा मेरठ की सड़कों का बुरा हाल है। भाजपा ने मंत्री और नेता मंच से सड़कों को गडढा मुक्त बनाने की बात करते हैं। लेकिन मेरठ की सभी सड़कों का बुरा हाल है।
[irp cats=”24”]
उन्होंने कहा कि सरधना क्षेत्र में आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होते हैं। वहां पर स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इन व्यवस्था को जल्द दुरूस्त नहीं कराया तो वो मेरठ के सभी समाज के लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।