Sunday, February 23, 2025

सपा विधायक अतुल प्रधान गिरफ्तार, सहारनपुर जाने की कर रहे थे कोशिश, सहारनपुर में इंटरनेट किये गए बंद

बागपत/ मेरठ- सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान को बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,वह बागपत से होते हुए सहारनपुर जाने की कोशिश कर रहे थे।

सहारनपुर में आज राजा मिहिर भोज को लेकर विवाद बना हुआ है, वहां गुर्जर समाज के लोग सड़कों पर हैं, जिनके समर्थन में अतुल प्रधान सहारनपुर जाने की कोशिश कर रहे थे।

विधायक अतुल प्रधान सोमवार को सहारनपुर जा रहे थे, तभी बागपत में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर में गुर्जर समाज की मिहिर भोज को लेकर एक बड़ा आयोजन था जिसको लेकर विवाद बना हुआ है।  बागपत से सपा विधायक को गिरफ्तार कर मेरठ पुलिस लाइन में लाया गया है। सपा विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थक पुलिस लाइन में मौजूद हैं। अतुल प्रधान ने बताया कि कल उन्हें हाउस अरेस्ट किया था जब वह दिल्ली कूच कर रहे थे।आज सहारनपुर जाने से पहले रोका गया। पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से वो बागपत में जैसे ही नीचे उतरे तभी पुलिस ने उनको कस्टडी में ले लिया। यही नहीं पुलिस का रवैया भी बेहद खराब था और उनके साथ बदसलूकी की गई। पुलिस कर्मियों की बदसलूकी के मामले को सपा विधायक ने विधानसभा में उठाने की बात कही है।

इसी बीच सहारनपुर में भारी भीड़ से पैदा हुए तनाव के बीच जिला प्रशासन ने इंटरनेट पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने अगले आदेश तक सहारनपुर में इंटरनेट बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने मिहिर भोज यात्रा पर रोक लगा रखी है जिसके बाबजूद भी फंदपुरी से गुर्जर समाज ने यात्रा निकाली थी जिसमे बहुत बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल थे।

यात्रा निकालने के विरोध में राजपूत समाज के लोग कलैक्ट्रेट  पहुंचे और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया और हकीकतनगर में धरना दिया। प्रशासन  स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रहा है फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय