Sunday, April 28, 2024

कैराना में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी की कोर्ट में हुई पेशी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
कैराना। यूपीटेट-2021 पेपर लीक के मास्टरमाइंड विनय दहिया को पेशी के दौरान कोर्ट में पेश किया गया।
शासन ने 28 नवंबर 2021 को सूबे के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली उत्तर-प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट) को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया था। पेपर लीक प्रकरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के चलते एसटीएफ ने छापामार कार्रवाई करते हुए शामली से सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
एसटीएफ ने सदर कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराते हुए हरियाणा के जनपद सोनीपत के कुंडली थानाक्षेत्र के गांव नाहरा निवासी विनय दहिया को नामजद किया था। सोमवार को मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपित विनय दहिया विनय दहिया पुनः तिहाड़ जेल में भेज गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय