Saturday, April 12, 2025

रुड़की में कार ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे की मौत, दो घायल

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मदपुर झाल के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी मुसलमीन अपने 11 साल के बच्चे और एक अन्य व्यक्ति के साथ अकबरपुर गांव में ससुराल आया था। बुधवार सुबह लौटते समय मोहम्मदपुर झाल के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुसलमीन के 11 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मुसलमीन और उसके साथ बैठा व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालाक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  आज का दिन भाजपा के लिए खास, पार्टी स्थापना दिवस के साथ रामनवमी का शुभ संयोग - धामी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय