Sunday, May 18, 2025

नोएडा में गांजा, शराब व असलहा के साथ पुलिस ने पकड़े 11 शातिर बदमाश

नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विभिन्न थानों की पुलिस ने गांजा, शराब व असलहा के साथ कई शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक सूचना का आधार पर अवैध शराब की बिक्री करने वाला अभियुक्त राकेश कश्यप पुत्र रामलाल कश्यप को सेक्टर-63 ए सर्विस रोड गेट नंबर-1 के पास से 110 पव्वा अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

 

 

मुजफ्फरनगर में रालोद को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी

थाना जारचा पुलिस ने गौरव पुत्र पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी कस्बा जारचा के पास से हुई है।

 

एटा में जेलर प्रदीप कश्यप की हरकतों से परेशान जेल वार्डन राजीव हंस कुमार का बयान वायरल

 

 

थाना सेक्टर-20 पुलिस चोरी के मामले में वांछित चल रहे शातिर बदमाश भोला उर्फ भूपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-27 के ई ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से अक्टूबर माह में चोरी की थी। इसके कुछ साथियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था, लेकिन यह फरार चल रहा था।
थाना बिसरख पुलिस एक सूचना के आधार पर फजू शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 26 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने मनोज पुत्र रोहित को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 29 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है।

 

थाना फेस-3 पुलिस ने एक सूचना का आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 45 पव्वा देशी शराब बरामद हुई है। एक अन्य मामले में पुलिस ने वीरेंद्र सिंह उर्वी  को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 60 पव्वा अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद किया है।

 

थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रोहित नामक युवक को गिरफ्तार कर एक चाकू बरामद किया है।
थाना फेस-दो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर लवकेश कश्यप को गिरफ्तार कर 36 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। एक अन्य सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सलमान  को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा इसी थाने की पुलिस ने सोनू पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 26 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय