Monday, February 24, 2025

असम में भूकंप से कांपी असम की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता

गुवाहाटी। असम में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 10.16 बजे आया और भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र में 70 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप 20 सेकंड तक रहा और झटके मुख्य रूप से दक्षिणी असम में महसूस किए गए।

भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

पिछले हफ्ते असम में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में 10 किमी की गहराई में स्थित था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय