Tuesday, September 17, 2024

देवबंद में एक फाइनेंस कर्मी का शव रजबहे के किनारे जमीन में दबा मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस  मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में आज एक फाइनेंस कर्मी का शव रजबहे के किनारे जमीन में दबा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव जटोला स्थित रजवाहे के किनारे खेत में गड्ढे में दबा एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।
मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव गोयला निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। वह उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में किस्त वसूली का कार्य करता था। बीते दिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में उस समय गायब हो गया था जब वह कंपनी की नगदी वसूली करके लौट रहा था। पुलिस को मझौल स्थित नहर के किनारे से सुमित की बाइक और मोबाइल भी पड़ा मिला था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक युवक फाइनेंस कर्मी था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय