Wednesday, May 29, 2024

नोएडा में हथियार के बल पर सोने की चेन और अंगूठी लूटी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। थाना बिसरख में  एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे सोने की अंगूठी और सोने के चैन लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि निराला एस्टेट सोसाइटी में रहने वाले हेमसागर शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने निराला एस्टेट ऑफिस के सामने सर्विस रोड पर उससे हथियार के बल पर सोने की चेन और सोने की अंगूठी लूट लिया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,314SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय