Saturday, June 15, 2024

नोएडा में पड़ोसी ने दलित किशोरी के साथ किया बलात्कार, हुई गर्भवती

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक 15 वर्षीय दलित किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने जबरन बलात्कार किया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह उसके माता-पिता की हत्या कर देगा। इस भय से किशोरी ने परिजनों को घटना की सूचना नहीं दी। जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पता चला कि वह 2 माह की गर्भवती है। परिजनों की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला एक व्यक्ति कपड़ा प्रेस करने का काम करता है। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाला रामविलास नामक युवक ने 2 माह पूर्व उसकी बेटी को अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उसकी बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को देगी तो वह उनकी हत्या कर देगा। उन्होंने बताया कि रात में किशोरी के पेट में दर्द हुआ। परिजनों ने जिला अस्पताल में उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पाया कि किशोरी 2 माह की गर्भवती है।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के पिता ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय