Thursday, April 17, 2025

जौनपुर में सपा की जिला कमेटी जिलाध्यक्ष सहित हुई भंग, 2 महीने ही रहे अध्यक्ष

जौनपुर,- समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को जौनपुर की जिला कमेटी को जिलाध्यक्ष सहित भंग कर दिया। इस आशय का पत्र आते ही जिला कमेटी में हड़कंप मच गया है।


इस सम्बंध में पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष रहे डाॅ अवधनाथ पाल से बात करने पर उन्होने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो निर्णय है हम सब उसे मानने को मजबूर है, हालांकि डाॅ पाल ने बताया कि एक दिन पहले पूरी कमेटी फार्म में आयी और दूसरे दिन भंग करने का आदेश प्रदेश अध्यक्ष का आ गया यह पार्टी के नजरिए से दुर्भाग्यपूर्ण है।

डाॅ अवधनाथ पाल 24 अप्रैल 2023 को पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को हटाये जाने के साथ नियुक्त हुए थे, महज 02 माह 08 दिन बाद अध्यक्ष पद से हटा दिए गये और उनके साथ पूरी कमेटी भंग कर दी गई।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का आदेश पत्र आज जारी हो गया और जिलाध्यक्ष सहित पूरी कमेटी को भंग कर दिया गया, इसी के साथ जिले के कई नेता जिलाध्यक्ष बनने की होड़ शुरू हो गयी है।

यह भी पढ़ें :  योगी ने की थी 2022 में पुलिस को मोटरसाइकिल भत्ता देने की घोषणा, अफसरों ने जारी नहीं किया शासनादेश, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय