Thursday, April 10, 2025

सहारनपुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सहारनपुर। जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में कस्बा कैलाशपुर में अनुसूचित जाति के 24 वर्षीय युवक दीपक पुत्र नरेश का शव उसके घर में फर्श पर पड़ा मिला। सीओ सदर अभितेष सिंह ने आज बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के पिता नरेश के मुताबिक उनके बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह स्वयं बारात में गए हुए थे और घर पर केवल महिलाएं थीं। जब वह घर लौटे तो महिलाओं ने दीपक के शव को नीचे उतार लिया था। परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और हंगामा कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। दीपक अलीगढ़ में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही घर लौटा था।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय