Saturday, April 12, 2025

 नोएडा में बारिश में घर खरीदारों ने ग्रेनो वेस्ट की एकमूर्ति पर किया प्रदर्शन

नोएडा। सुपरटेक इको विलेज-वन, इको विलेज-2, इको विलेज-3, संस्कृति, अजनारा होम्स, कासा ग्रीन्स-वन, देविका गोल्ड होम्ज, आर सिटी रेजिंसी, ऐपेकिस गोल्फ होम्स सहित कई सोसायटियों के घर खरीदारों ने आज भारी बारिश में भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एकमूर्ति पर प्रदर्शन किया। 30वें हफ्ते के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में घर खरीदार शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घर खरीदारों ने एक बार फिर घरों का पजेशन देने और रजिस्ट्री देने की मांग की।
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि घर खरीदारों कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी और जबरदस्त बारिश में भी अपनी मांगों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। जब तक घर खरीदारों को न्याय नहीं मिल जाता यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने एक बार फिर सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द लोगों को घर दिलवाएं और जिनकी रजिस्ट्री रुकी है उनकी रजिस्ट्री कराएं। आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे दीपांकर कुमार, राजकुमार, रोहित मिश्रा, सीवी सिंह, रंजना भारद्वाज का कहना है कि आंदोलन में लगातार घर खरीदारों की भागीदारी बढ़ रही है और हम सरकार से सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं।

आंदोलन में शामिल हो रहे हिमांशु सक्सेना, अभिषेक जैन, शशि भूषण, आशुतोष कुमार, विकास जोशी, अनुपमा का कहना है कि हम सरकार से लगातार गुहार लगा रहे हैं। सरकार ने भरोसा भी दिया है लेकिन अभी तक ना रजिस्ट्री शुरु हुई है और ना घरों का मिलना शुरु हुआ है। आज के विरोध प्रदर्शन में सुपरटेक इको विलेज 1, इको विलेज 2, इको विलेज 3, संस्कृति, अजनारा होम्स, कासा ग्रीन्स वन, देविका गोल्ड होम्ज, आर सिटी रेजिंसी, ऐपेकिस गोल्फ होम्स सहित कई सोसायटियों के घर खरीदार शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में पांच की मौत, एक ने की आत्महत्या, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मरी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय