Thursday, May 15, 2025

दाग धब्बों से चेहरे को बचाएं

जिस तरह चांद की सुंदरता धब्बे से घट जाती है, आप की सारी अच्छाई, एक बुराई से छिप जाती है। इसी प्रकार आपके सुंदर सलोने चेहरे पर दाग-धब्बे दाने, फुंसी, झुर्रियां, झांई आ जाए तो आप मायूस हो जाते हैं। सुंदरता तो खत्म हो ही जाती है। तो क्यों न मायूसी दूर की जाए।

– रोजाना चेहरे की मालिश करें। दूध, मलाई, मक्खन व तेल कुछ भी हो, सब चलेगा।
– पिसा आंवला एक गिलास पानी में रात भर भिगोएं। सुबह छान कर चेहरा धोएं। जीरा या त्रिफला भी ले सकते हैं। झाइयां दूर हो जायेगी।
– कच्चे दूध से रोजाना चेहरा धोएं।

– टमाटर के रस में 2.4 बूदें नींबू का रस (1 चम्मच) चेहरे पर मलें। फिर ताजे पानी से धोएं। दाग धब्बे झुर्रियां दूर हो जाएंगी।
– हल्दी नींबू मिला कर भी लगा सकते हैं।
– नींबू मलें, मलाई मलें, बेसन, चावल का आटा रगड़ें। फायदा होगा।

– पपीता, संतरा आलू रगडिय़े पर नियमित करिए, लगातार, बार बार। मेहनत जरूर रंग लाएगी।
– खीरा, ककड़ी मलें। हल्के गर्म दूध से मालिश करें पर तरीके से।
– अलका अमरीश चौधरी

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय