Thursday, April 17, 2025

सहारनपुर में युवक की पिटाई करने वाले दबंग दुकानदार और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के पदम सिनेमा के समीप व्यापारी अशोक शर्मा द्वारा अपने साथी प्रवेंद्र और एक अन्य के साथ एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़कर पिटाई कर दी गई। मारपीट से बेचैन युवक रोता है हाथ जोड़ता है परंतु यहां खड़े सभी लोग तमाशा देखते रहते हैं।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी चारों और निंदा की जा रही है। मामला  पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दबंग दुकानदार अशोक शर्मा सहित उसके दो अन्य साथियों जंदेहड़ा निवासी प्रवेंद्र और एक अज्ञात दबंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में सेना जवान विक्रांत हत्याकांड में बड़ा खुलासा: रजत हत्याकांड के गवाह होने पर चचेरे भाई ने ली जान 4o
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय