Friday, June 7, 2024

डिप्टी मैनेजर ने पकड़ा महिला का हाथ, परिजन ने की जमकर धुनाई

मेरठ। एक मॉल में डिप्टी मैनेजर की गंदी हरकत का मामला सामने आया है। डिप्टी मैनेजर ने महिला का हाथ पकड़ा और दुष्कर्म के लिए ले जाने लगा। इसी बीच महिला के परिजन पहुंच गए और उसकी जमकर धुनाई की।

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक मॉल में हाउस कीपिंग के डिप्टी मैनेजर ने मॉल में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ कर दी। वह महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पहले से खड़े महिला के परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

माधवपुरम की रहने वाली एक महिला कर्मचारी एक मॉल में काम करती है। यहां नोएडा का रहने वाला युवक डिप्टी मैनेजर काम करता है। कई दिन से महिला कर्मचारी को फोन कर परेशान कर रहा था। देर रात को कॉल करता था। उसने महिला से गलत काम करने के लिए कहा। इसकी जानकारी महिला कर्मचारी ने परिजनों को दे दी। जिसके बाद वे मॉल में पहुंच गए। जैसे ही आरोपी महिला कर्मचारी को ले जाने लगा तो महिला के परिजनों ने दबोच लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे मॉल में अफरा-तफरी मच गई।

बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक पुलिस के सामने भी आरोपी को पीटा गया, हालांकि बाद में समझौता हो गया। परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
55,177SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय