Tuesday, April 15, 2025

जेपी नड्डा की टीम में वसुंधरा राजे सहित राजस्थान के तीन चेहरों को मिली जिम्मेदारी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। इसमें राजस्थान से तीन चेहरों को शामिल किया गया है। नड्डा की टीम में वसुंधरा राजे सहित राजस्थान के तीन नेताओं को जगह दी गई है। इसमें वसुंधरा राजे को पहले की तरह उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री और डॉ अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री पद पर बरकरार रखा गया है। राजस्थान के किसी चेहरे को न तो हटाया गया है और ना ही किसी नए चेहरे को शामिल किया गया है।

इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में भाजपा नेतृत्व का पूरा फोकस राजस्थान पर है। भाजपा के राजस्थान में 24 सांसद है और एक सांसद गठबंधन में था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की केंद्रीय टीम में 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। 13 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भाजपा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को बरकरार रखा गया है। ग्वालियर राजघराने की पुत्री वसुंधरा राजे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। साथ ही केंद्र में भी मंत्री भी रहीं हैं। वसुंधरा राजे को संगठन का भी लंबा अनुभव है।

सुनील बंसल संगठन का एक बड़ा नाम है। राष्ट्रीय संयुक्त आयोजन सचिव की जिम्मेदारी मिलने से पूर्व सुनील बंसल राजस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता थे। सुनील बंसल ने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 2017 यूपी विधानसभा, 2019 लोकसभा चुनाव और फिर 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत दिलाने का काम किया। यूपी में सुनील बंसल ने बूथ स्तर पर संगठन के ढांचे को मजबूत किया। राजस्थान भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष अलका गुर्जर पूर्व सांसद नाथू सिंह गुर्जर की पत्नी हैं। 2013 में भाजपा से बांदीकुई से विधायक रही है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रही हैं।

यह भी पढ़ें :  जयपुर : भूपेंद्र यादव ने बहरोड़ में फल-सब्जी मंडी का किया शिलान्यास, किसानों को मिलेगा नया बाजार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय